बीकानेर| संत निरंकारी मंडल के तत्वाधान में आयोजित मानव कल्याण यात्रा के तहत बीकानेर पहुंचे सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं राजपिता ने हजारों श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। बीकानेर के जयपुर-जोधपुर बायपास स्थित निरंकारी भवन मैदान में आयोजित विशाल संत समागम में माता ने अपने पावन प्रवचनों में मानवता, प्रेम और सेवा का महत्व बताया।
सतगुरु माता सुदीक्षा ने अपने प्रवचन में कहा, “मन की विचारधारा सहज व सुंदर होनी चाहिए। नफरत की दीवारों को तोड़कर हम सब प्रेम के पुल बनाएं।” उन्होंने यह भी कहा कि “निरंकार ईश्वर की कृपा से ही सभी सेवाएं होती हैं, हम सब तो मात्र कठपुतली हैं।”
माता ने आगे कहा कि “हर इंसान के भीतर परमात्मा निरंकार का नूर विद्यमान है। हमें अहंकार का त्याग करके सभी का आदर-सत्कार करना चाहिए।” उन्होंने प्रेम, विनम्रता और सद्भावना को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि “मन में सदैव अच्छे और सकारात्मक भाव रखें, सेवा के मार्ग पर चलते हुए प्रेममय संसार की स्थापना करें।”
कार्यक्रम में बाल संगत के बच्चों द्वारा भजन, कवि दरबार, ग़ज़ल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ने समागम को और भी आध्यात्मिक रंगों से भर दिया।
बीकानेर की जोनल इंचार्ज बहन संध्या सक्सेना ने सतगुरु माता व राजपिताके बीकानेर आगमन पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस दौरान अलवर ब्रांच के जिला संयोजक सोमनाथ ने सतगुरु माता की आगामी कल्याण यात्रा की जानकारी दी, जिसमें आगामी 28 नवंबर से 30 नवंबर तक विभिन्न स्थानों पर समागम होंगे।


Leave a Reply