बावङी | नवरात्री पर्व पर मंगलवार को स्वामीयो की ढाणी सोयला में संगीतमय सुन्दरकाण्ड में श्रद्धालुओ का जन सैलाब उमडे पडा। मंगलवार को पंडित गौरीशंकर दाधीच के सानिध्य में विधिवत पूजन अर्चना वैदिक मंत्रों से गणेश आराधना के साथ ही गणपति, मातृका, राम परिवार एवं बजरंग बली का पुजन वैदिक मंत्रोच्चार से कराया गया। वही संगीत मय सुन्दर काण्ड का गायन पंडित लक्ष्मीनारायण सारस्वत की मधुर वाणी में किया गया मधुर वाणी में सुन्दरकाण्ड सुन कर भग्तगण मंत्रमुग्ध हो गये वही राम मय भजनों पर हर कोई झुम ने को आतुर हो गये सम्पूर्ण वातावरण राममय हो गया। सारस्वत ने कहा कि कलयुग में सुन्दर काण्ड का बड़ा ही महत्व है वही सच्चे मन से किया गया सुन्दर काण्ड से वातावरण शुद्ध हो जाता है और सभी प्रकार के दुखों का नाश हो जाता है। सुन्दर काण्ड सुनने के लिए बडी तादाद में पुरूष और महिलाओं के साथ नव युवकों ने भाग लिया और महाआरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया ।
बावड़ी सोयला में नवरात्रि पर संगीतमय सुंदरकांड: श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, राममय हुआ माहौल


Leave a Reply