इस साल राजस्थान के कई जिलों में समय पर और पर्याप्त बारिश होने से खरीफ की फसलों की बुवाई तेज़ी से हो रही है। किसान बाजरा, मूंग और कपास जैसी फसलों में बेहतर उत्पादन की उम्मीद कर रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले हफ्तों में भी मौसम अनुकूल रहा तो पैदावार पिछले साल से अधिक हो सकती है।


Leave a Reply