Advertisement

भारी बारिश का कहर, पूरी फसल हुई नष्ट, विशेष गिरदावरी व मुआवजे की उठी मांग

blank

बावड़ी/प्रेमाराम परिहार| पिछले दिनों हुई भारी बरसात से उपखंड क्षेत्र में कई खेत पानी से भर गए बेमौसम हुई बरसात से खेतों में खड़ी व कहीं कटी हुई फसले पूरी तरह से नष्ट हो गई बाजारा, मूंग, ग्वार, मौठ सहित कई फैसले खेतों में धरा सही हो गई तथा कहीं कटी हुई फसले पानी में तैर रही है कई खेतों में अभी भी पानी होने से फसले तैरती दिख रही है तथा जो फसले पानी में डूब गई वह फिर से अंकुरित हो गई है तथा नहीं फसल उग कर तैयार हो गई खेतों में अनाज तथा चारा सब नष्ट हो गया खेती पर निर्भर रहने वाले किसान बताते हैं पिछले चार महीने से जी-जान से मेहनत कर फसलो को बड़ा कर रहे थे कर्ज ले कर बीज, खेत जुताई, सहित फसल पर स्प्रे, निराई-गुड़ाई करने के बाद हजारों रुपए के कर्ज में डूब गए अब फसल पक कर तैयार हुई उससे पहले ही बारिश ने कर-कराई मेहनत पर पानी फेर दिया अब परिवार का भरण पोषण करना दुभर हो गया तथा जो कर्जा लेकर आए थे वह चुकाना मुश्किल हो गया

जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हुए बेमौसम बारिश से फसल खराबा को लेकर पीआरपी न्यूज इन्डिया की टीम खेतों में पहुंचकर किसानो की पीड़ा सुनी, किसान प्रेम राज बताते हैं की फसल कटी हुई थी बरसात होने से फिर से अंकुरित हो गई कुछ भी नहीं बचा सरकार जल्द से जल्द मुआवजा दे, वही किसान पेमाराम भाटी बताते हैं की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई सरकार मदद करें तो गुजारा हो सकता है नहीं तो संभव नहीं बिराई निवासी किसान चंपालाल सोलंकी बताते हैं इस बार फसल 100 प्रतिशत खराब होने से किसानो की कमर टूट गई सरकार मदद करें तो किसान उठ खड़ा हो सके कास्टी के किसान दौलत राम जाट बताते हैं कि फसले पूरी तरह से खराब हो गई विशेष गिरदावरी कर जल्द से जल्द मुआवजा दे बुचेटी के किसान बस्तीराम जाट बताते हैं सरकार को जल्द से जल्द गिरदावरी पूरी करवा कर किसानो की मदद करनी चाहिए चगावङा के किसान बाबूराम भाटी व गणपतराम भाटी बताते हैं की फसल 16 आंना खराब हो गई अब तो केवल सरकार से उम्मीद बची हुई है मुआवजा दे, नहीं तो किसान तो कर्ज तले दबा हुआ ही है

क्या कहते हैं जिम्मेदार

संज्ञान में आया है बे मौसम बरसात से किसानों की फसले खराब हुई है पटवारी व गिरदावर को विशेष गिरदावरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं जल्द ही रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी

जवाहर राम चौधरी
उपजिला कलेक्टर बावड़ी, जोधपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *