भारतीय किसान संघ व पंचायत समिति सरपंच संघ ने रैली निकालकर जताया विरोध, उठाई मांगे
बावड़ी: समूचे उपखंड क्षेत्र में किसानों को इस बार फसल बुवाई से अब तक लगातार परेशानियों को सामना करना पड़ा पहले बरसात देर से हुई फिर अनाज अंकुरित होने के एक महीने बाद बरसात हुई नहीं जिससे आधी फसले जल गई आधी फसल जब पककर तैयार हो गई तो फिर से भारी-बारीस से फसल जल मग्न हो गई जिससे किसानों को दोहरी मार पड़ी है हाल ही में दो से तीन अक्टूबर को हुई भारी बरसात से खेतों में खड़ी फसले मूंग बाजार ग्वार मौठ सहित सभी फसले जलमग्न होकर लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गई किसान बताते हैं 4 महीने के प्रयास के बाद कर्ज लेकर जो फसले उगाई थी आज उसे फसल से खर्च निकालना मुश्किल हो गया कर्ज चुकाना तो दूर की बात क्योंकि फसल पूरी तरह से खराब हो गई है राम रूठ गया पर अब राज न रूठे इसी आशा के साथ उपखंड मुख्यालय तक किसान पहुंचे
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, विशेष गिरदावरी व मुआवजा दिलाने की मांग
फसल खराबी को लेकर बावड़ी उक् उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को किसानों ने प्रदर्शन किया भारतीय किसान संघ के जिलामंत्री मेघाराम तरड़ के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए उपखंड मुख्यालय के बाहर पहुंचकर जोरदार नारे बाजी की, सरकार को किसानों को उनका हक दिलाने की मांग रखी वहीं पंचायत समिति सरपंच संघ बावड़ी प्रधान प्रतिनिधि राजूराम खोज के नेतृत्व में पंचायत समिति मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी की तथा नारेबाजी करते हुए पंचायत समिति मुख्यालय से ही उपखंड मुख्यालय तक रैली निकालकर भारतीय किसान संघ एवं सरपंच संघ में संयुक्त रूप से बावड़ी उपखंड अधिकारी जवाहर राम चौधरी को बरसात में हुए भारी नुकसान एवं विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा उपखंड अधिकारी चौधरी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सभी जायज मांगे सरकार तक भेज दी जाएगी
यह रही किसाने की प्रमुख मांगे
- क्षेत्र में फसल खराबी की विशेष गिरदावरी कराई
- इंश्योरेंस कंपनी का या बैंक के माध्यम से हुए बीमा पॉलिसी धारकों का टोल फ्री नंबर पर कॉल नहीं लगे या फिर लोकल नंबर व्हाट्सएप नंबर जारी करने की मांग
- किसानों को तुरंत राहत देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कैंपों का आयोजन किया जाए
- फसल खराबी की रिपोर्ट जल्द से जल्द तैयार कर जल्द ही मुआवजा रिलीज किया जाए
- जिन किसान धारकों का इंश्योरेंस या बैंक द्वारा किसी तरह से इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं है उन किसानों को भी मुआवजा में शामिल किया जाए
- पीड़ित किसानों को ग्राम सहकारी समिति या कोऑपरेटिव सोसाइटी से अगली फसलों के लिए उर्वरक फर्टिलाइजर्स बीज व खाद निशुल्क उपलब्ध करवाया जाए
इस रैली के दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान बिराई सरपंच मुन्नाराम सारण, सेवकी कला सरपंच गणपत राम मेघवाल, सेवकी खुर्द सरपंच प्रतिनिधि निंबाराम मेघवाल, बुचेटी सरपंच प्रतिनिधि फिरोज खान, खेड़ापा सरपंच जेठाराम माचरा, बजरंग पंचारिया, अर्जुन खदाव, बावड़ी सरपंच हरेंद्र ग्वाला, कुशल गहलोत, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामदीन ग्वाला, दौलत राम करेशिया कास्टी, रतन ओड सहीत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे


दौलाराम करेसिया कास्टी
आप अपने न्यूज़ चैनल द्वारा किसानों की आवाज को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का काम किया