बावड़ी । नांदिया कल्ला में बहन बेटियों की सौजन्य तथा ग्रामवासियों के सहयोग से सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। यह शुभारंभ संत गोविंद राम शास्त्री (उत्तराधिकारी रामधाम खेड़ापा) एवं संत प्रेम सुख दास महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया।
कलश यात्रा राज मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य बाजार होते हुए श्री गोपाल गोसाई गौशाला में संपन्न हुई। इस यात्रा में महिलाएं कीर्तन के साथ नृत्य करती हुई आगे बढ़ रही थीं, और जगह-जगह ग्रामवासी फूलों की वर्षा कर उन्हें सम्मानित कर रहे थे। इस यात्रा में कुल 101 बहनों ने सक्रिय सहभागिता की।
भागवत कथा की विशेष बात यह रही कि इसमें नांदिया कल्ला में जन्म लेने वाली बहन बेटियाँ तथा जिनका ननिहाल नांदिया कल्ला में है, वे भी कथा में सहयोग कर रही हैं। संपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी श्री गोपाल गोसाई गौशाला की टीम ने संभाली।
भागवत कथा का वचन प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संत गोविंद राम शास्त्री के मुखारविंद से किया जाएगा।सात दिवसीय इस कार्यक्रम में ग्रामीण समुदाय की गहरी आस्था और सहयोग देखने को मिला।


Leave a Reply