जेएलएन स्टेडियम मे 28 राज्यों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
दिल्ली | पैरो खिलाड़ियों की मैराथन दिल्ली के जे. एल. एन स्टेडियम आयोजित की गई पूरी प्रतियोगिता में राजस्थान के एकमात्र पैरों खिलाड़ी सुभाष चौधरी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया यह मैराथन फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की याद में सम्मान देने के लिए इंडियन एयर फोर्स द्वारा 2 नवंबर को जेएलएन स्टेडियम दिल्ली में आयोजित की गई निर्मलजीत सिंह भारतीय वायुसेना के जांबाज ऑफिसर थे जिन्होंने 1971 की भारत-पाक लड़ाई के दौरान अकेले ही 6 पाकिस्तान लड़ाकू विमान का सामना किया अधिक खून बहने के कारण बहादुरी से दुश्मनो का सामना करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे उस समय सिंह मात्र 28 वर्ष के थे मरणोपरांत उन्हें सर्वश्रेष्ठ परमवीर चक्र से नवाजा गया उन्हीं की याद में यह मैराथन आयोजित की गई जिसमें राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए जोधपुर जिले के बिराई निवासी सुभाष चौधरी ने मैराथन मैं 5 किलोमीटर दूरी 29 मिनट 12 सेकंड में पूरी कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया टी 36 गोल्ड और सिल्वर जीत कर राजस्थान का नाम रोशन किया पूरी प्रतियोगिता में 28 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया


Leave a Reply