जोधपुर। जोधपुर जिले में कृषकों, पशुपालकों, मत्स्यपालकों, कुक्कुटपालकों एवं अन्य सहभागियों से समस्याओं की जानकारी एवं सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से 6 नवंबर, 2025 को अध्यक्ष, राजस्थान किसान आयोग की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं कृषक संवाद कार्यक्रम अध्यक्ष, राजस्थान किसान आयोग के निर्देशानुसार अपरिहार्य कारणों से अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया हैं।
यह जानकारी राजस्थान किसान आयोग की उप सचिव डॉ. नीता ने दी।


Leave a Reply