बावड़ी। ग्राम पंचायत खेड़ापा, मेलाणा और नांदिया जाजडा से 100 प्रतिशील किसानों का दल दो बसों द्वारा राज्य स्तरीय उन्नत खेती-समृद्ध किसान सम्मेलन में भाग लेने के लिए मेड़ता सिटी के लिए रवाना हुआ। यह सम्मेलन राजस्थान में भजनलाल सरकार के शासन की दूसरी सालगिरह पर आयोजित किया गया था। राज्य स्तरीय सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्रीय किसानों का जमावड़ा हुआ।
कार्यक्रम में नागौर, जोधपुर, अजमेर, ब्यावर और डीडवाना सहित कई क्षेत्रों से किसान शामिल हुए। इस अवसर पर किसानों को कृषि, आपदा प्रबंधन, और आरसीडीएफ से जुड़ी योजनाओं का लाभ देने के साथ-साथ अनुदान राशि भी वितरित की गई। विशेष रूप से कृषि आदान, मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को राशि का आवंटन किया गया।
खेड़ापा के कृषि पर्यवेक्षक सुगनाराम गहलोत और कृषक मित्र रामपाल प्रजापत ने बताया कि इस कार्यक्रम में किसानों को उन्नत खेती के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पशुपालकों को भी अनुदान दिया गया।
सम्मेलन में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण नीति का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर बस प्रभारी सुगनाराम गहलोत, सह प्रभारी आशुलेष वैष्णव, और अन्य किसानों रविंद्र, गणेशराम, रामनारायण, बाबुलाल, पुसाराम, भंवरलाल, ओमाराम, हुकमसिंह, फुसाराम, ओमप्रकाश, मालाराम सहित सैकड़ों किसानों का दल बसों द्वारा रवाना हुआ।


Leave a Reply