Advertisement

एंजल अकैडमी में श्रद्धा व संस्कारों के साथ मनाया गया श्री तुलसी दिवस

blank

खैरथल। शहर स्थित एंजल अकैडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति के अनुरूप श्री तुलसी दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने माता तुलसी की विधिवत पूजा-अर्चना कर स्तुति की। विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति आड़तानी ने माता तुलसी को चुनरी अर्पित कर वंदना की तथा विद्यार्थियों और स्टाफ को सनातन संस्कृति के मूल्यों से अवगत कराया।

अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि सनातन धर्म में तुलसी को माता का दर्जा प्राप्त है। प्रकृति का मानव जीवन में विशेष महत्व है, क्योंकि हमारा जीवन प्रकृति से निरंतर जुड़ा हुआ है। तुलसी का पौधा अपने औषधीय गुणों के कारण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है और यह 24 घंटे ऑक्सीजन प्रदान करने वाला दुर्लभ पौधा है, इसलिए इसे कलयुग की संजीवनी भी कहा जाता है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता तथा सनातन संस्कारों के प्रति श्रद्धा भाव जागृत करना रहा। अंत में सभी ने तुलसी संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *