जोधपुर एवं फलौदी जिले की सभी पंचायत समितियों में रोजगार अवसर
जोधपुर/फलौदी। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर, उदयपुर द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 8 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 तक जोधपुर एवं फलौदी जिले की सभी पंचायत समिति मुख्यालयों में किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोधपुर, नीलम लखारा ने बताया कि इन भर्ती शिविरों में जिले की सभी पंचायत समितियों के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
भर्ती कैंप्स का विवरण
भर्ती कैम्प का आयोजन 8 दिसंबर को मंडोर, 9 दिसंबर को ओसियां, 10 दिसंबर को केरू, 11 दिसंबर को चामू, 12 दिसंबर को धवा, 13 दिसंबर को सेखाला, 15 दिसंबर को लूणी, 16 दिसंबर को शेरगढ़, 17 दिसंबर को तिवरी, 18 दिसंबर को बालेसर, 19 दिसंबर को बावड़ी, 20 दिसंबर को पीपाड़ शहर, 22 दिसंबर को भोपालगढ़, 23 दिसंबर को बिलाड़ा, 6 जनवरी को बाप, 7 जनवरी को घंटियाला, 8 जनवरी को आऊ, 9 जनवरी को लोहावट, 10 जनवरी को बापिणी, 12 जनवरी को देचू तथा 13 जनवरी को फलौदी पंचायत समिति मुख्यालय पर किया जाएगा। भर्ती का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक रहेगा।
एसआईएस कार्यालय उदयपुर के कमांडेंट राकेश चौधरी ने बताया कि सुरक्षा जवान के पद के लिए 10वीं उत्तीर्ण बेरोजगार युवा आवेदन कर सकेंगे। आवेदक की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच, ऊंचाई 168 से 170 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 90 किलोग्राम होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटोकॉपी, एक पासपोर्ट आकार का फोटो एवं ₹350/- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ भर्ती स्थल पर उपस्थित होना होगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9694371137 एवं 7073744937 पर संपर्क किया जा सकता है।


Leave a Reply