Advertisement

सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ‘फिट इंडिया’ का संदेश हर घर तक पहुँच रहा– पटेल

blank

जोधपुर। सांसद खेल महोत्सव 2025 के लूणी ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पाल मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में किया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई। इसके पश्चात सांसद खेल महोत्सव का ध्वज फहराया गया।


पटेल ने कहा हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए अथक प्रयास किए हैं। जिसकी बदौलत आज विश्व भर में आयोजित होने वाली खेल स्पर्धाओं में भारत के प्रदर्शन में सकारात्मक सुधार आया है। उन्होंने कहा सांसद खेल महोत्सव के लक्ष्य के अनुरूप खेल और फिटनेस के माध्यम से समुदाय को एक साथ लाया गया है और जिसकी बदौलत ‘फिट इंडिया’ का संदेश हर घर तक पहुँच रहा है। उन्होंने कहा इस महोत्सव की सबसे बड़ी शक्ति इसकी व्यापकता है, इस प्रतियोगिता का आयोजन गाँव, ब्लॉक और संसदीय क्षेत्र के स्तर पर किया जा रहा है।
खेलों से जीवन में आत्मविश्वास का होता हैं संचार


पटेल ने कहा खेल से मिलने वाली टीम भावना, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण जीवन के हर क्षेत्र में हमें सफल बनाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि जीतना ही सबसे बड़ा लक्ष्य नहीं है, बल्कि खेलों में भाग लेना ही सच्ची उपलब्धि और खेल भावना का प्रतीक है।


पटेल ने कहा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन इस मायने में ऐतिहासिक है कि इसमें गाँव-गाँव के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। यह प्रतियोगिता केवल खिलाड़ी तैयार नहीं करेगी, बल्कि मजबूत और सशक्त समाज निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।


पाल मेला मैदान को स्टेडियम के रूप में किया जाएगा विकसित


संसदीय कार्य मंत्री ने कहा पाल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा विद्यालय में पूरे स्टॉफ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पाल मेला मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा, जो बरकतुल्ला खान स्टेडियम का विकल्प बनकर उभरेगा।


136 टीमों के 1600 खिलाड़ी लेंगे भाग


लूणी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में 136 टीमों के 1600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, फुटबॉल, योगासन, बास्केटबॉल, खो-खो, कबड्डी, गिल्लीडंडा, एथलेटिक्स, लेमन स्पून रेस, सेक रेस एवं रस्साकसी जैसे खेलों का आयोजन होगा।


ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में लूणी प्रधान वाटिका राजपुरोहित, सरपंच भल्लाराम सारण, पूर्व प्रधान तुलसीराम मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य श्रवण चौधरी,रावतराम बिंजारिया, जगदीश देवासी, श्रवण पटेल, राकेश बिश्नोई, गोविंद टाक, उपखंड अधिकारी हसमुख कुमार,विकास अधिकारी कंवरलाल सोनी, सीबीईओ शमीम बानो, जेठाराम बिश्नोई सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *