Advertisement

ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन

blank

बावड़ी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “खेलो इण्डिया फिट इण्डिया”के तहत प्रत्येक संसदीय क्षेत्र मे सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसी के तहत पाली लोकसभा के संसदीय क्षेत्र में पीईईओ क्षेत्र के बाद ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल का आयोजन किया गया जिसमे सोमवार को बावड़ी ब्लॉक के सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ
आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा जोधपुर देहात ग्रामीण के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी व भामाशाह विजय अग्रवाल रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रकाश सोनी नान्दिया व रामदीन ग्वाला ने की
समापन कार्यक्रम मैं ब्लॉक स्तर पर विजेता रही टीमो को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया
ब्लॉक स्तरीय समापन मे क्रिकेट में अणवाणा फुटबॉल में डांवरा खो-खो मे केलावा वॉलीबाल मे हतुण्डी व विनायकपुरा लंगङी टांग मे नान्दिया कल्ला कब्बडी मे मानसागर व कैलावा कल्ला रस्साकशी मे भवाद की टीमे विजेता रही जो विधानसभा स्तर सांसद खेल महोत्सव मे हिस्सा लेगी


समापन कार्यक्रम मे सम्बोन्धित करते हुए जिलाध्यक्ष भाटी ने कहा की जीवन में स्वस्थ शरीर के लिए खेल ही आधार है जिसमें माननीय देश के प्रधानमंत्री जी व सांसद महोदय की भावना है कि देश का युवा अगर स्वस्थ रहेगा तो विकसित भारत का सपना जल्दी पूरा होगा


जिला उपाध्यक्ष का कार्यक्रम संयोजक जयकिशन पंचारिया ने कहां की खेल-खेल की भावना से खेल जिससे आपसी समन्वय बना रहे


मंडल अध्यक्ष सोनी ने कहा कीआज के आईटी के दौर में बच्चो को शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय में खेलों का आयोजन भी लगातार होना चाहिए जिससे मानसिक विकास के साथ-साथ शारिरिक विकास भी होता रहे
इस मौके पर जिला महामंत्री शिवराम ग्वाला जिला उपाध्यक्ष मधु सिंह मेंरासिया पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पुष्करणा जेतियावास सरपंच भगाराम करणसिंह मानसागर भंवर सिंह स्वरूप सिंह भीम सिंह शंभूलाल सोनी प्रेमदास दिलीप सेन अचलाराम महेंद्र सिंह प्रिंसिपल शिवराम महिपाल सिंह चिदंङी केसाराम नेनसिह सहित विद्यालय अध्यापक उपस्थित रहे
सीबीईओ घेवरराम ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा मंच संचालन सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *