आईसीसी रैंकिंग: 33वें शतक से सबसे ऊपर
मुंबई | भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया उन्होंने पहली बार आईसीसी के वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर वन स्थान हासिल किया है बुधवार को जारी हुई ताजा रैंकिंग में रोहित दो स्थान ऊपर चढ़े हैं यह बढ़त उन्हें बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में नाबाद 121 रन की पारी के दम पर मिली है यह उनके करियर का 33वां वनडे शतक था पिछले एक दशक से रोहित टॉप टेन बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं लेकिन पहली बार उन्हें नंबर वन रैंकिंग मिली है उन्होंने अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और भारत के शुभम गिल को पीछे छोड़ा है


Leave a Reply