Advertisement

क्या OnePlus और Realme का मर्जर हो गया? रिपोर्ट में बड़ा दावा, कंपनी ने नहीं की पुष्टि

blank

स्मार्टफोन बाजार में इन दिनों OnePlus और Realme को लेकर बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों ब्रांड्स के बीच मर्जर हो चुका है और वे मिलकर एक नया “सब-प्रोडक्ट सेंटर” बना रहे हैं। हालांकि, इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

blank

वीबो पोस्ट से शुरू हुई चर्चा

यह चर्चा तब तेज हुई जब चीन के मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने वीबो पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि OnePlus और Realme के ऑपरेशन्स को मिलाया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कंपनियां मिलकर एक नया सब-प्रोडक्ट सेंटर तैयार कर सकती हैं, जो ग्लोबल और चीन के ऑपरेशन्स को संभालेगा।

मार्केटिंग और सर्विस होगी साझा

blank

दावे के अनुसार, इस संभावित मर्जर के बाद मार्केटिंग, सेल्स और सर्विसेज को एक साथ मैनेज किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि नई टीम Pete Lau को रिपोर्ट कर सकती है।

इसके अलावा, प्रोडक्ट लाइन को ज्यादा री-यूज करने पर भी फोकस बढ़ सकता है, जिससे लागत कम करने और एफिशिएंसी बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

इस्तीफे ने बढ़ाई अटकलें

इसी बीच Robin Liu के इस्तीफे ने इन खबरों को और हवा दी है। उन्होंने 31 मार्च 2026 को अपने पद से इस्तीफा दिया था।

हालांकि, कंपनी की ओर से साफ किया गया कि उनका इस्तीफा निजी कारणों से है और भारत में OnePlus का कामकाज पहले की तरह जारी रहेगा।

कंपनी ने पहले भी खारिज की अफवाहें

इससे पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि OnePlus यूरोप में अपने ऑपरेशन्स बंद करने जा रहा है या बड़े स्तर पर जॉब कट्स होंगे। लेकिन कंपनी ने इन सभी दावों को गलत बताते हुए खारिज कर दिया था।

blank

सच्चाई क्या है?

फिलहाल OnePlus और Realme के मर्जर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में इन रिपोर्ट्स को सिर्फ अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *