Advertisement

कम कीमत में दमदार एआई स्मार्टफोन ‘नोवा 2 अल्ट्रा’ लॉन्च, पहली सेल 17 अप्रैल से

blank

नई दिल्ली ।आज के समय में यूजर्स ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जो सिर्फ बेसिक इस्तेमाल तक सीमित न हो, बल्कि तेज परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी जैसे सभी जरूरी फीचर्स एक साथ दे। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए एआई+ स्मार्टफोन कंपनी ने अपनी नोवा सीरीज़ का नया डिवाइस ‘नोवा 2 अल्ट्रा’ लॉन्च किया है।

इस स्मार्टफोन की पहली सेल 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा। जो ग्राहक पहली सेल में इसे नहीं खरीद पाएंगे, उनके लिए 24 अप्रैल को दोबारा मौका दिया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी फोन के साथ फ्री ईयरबड्स भी दे रही है, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।

फोन की शुरुआती कीमत 14,999 रुपए रखी गई है। वहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहकों को 2,000 रुपए तक की छूट भी मिल सकती है। कंपनी का दावा है कि इस सीरीज़ का पिछला मॉडल ‘नोवा 2’ लॉन्च के पहले ही दिन मात्र 15 मिनट में सोल्ड आउट हो गया था, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।blank

कंपनी के सीईओ माधव शेठ ने बताया कि इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो किफायती कीमत में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी का फोकस बेहतर परफॉर्मेंस के साथ स्टाइलिश एक्सपीरियंस देने पर रहा है।

फीचर्स की बात करें तो ‘नोवा 2 अल्ट्रा’ में दमदार प्रोसेसर, 120 हर्ट्ज का एमोलेड डिस्प्ले, 6000mAh की बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा दिया गया है। ये सभी फीचर्स मिलकर इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।

कुल मिलाकर, ‘नोवा 2 अल्ट्रा’ उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प बनकर उभर रहा है, जो कम बजट में बेहतरीन फीचर्स और प्रीमियम लुक की तलाश में हैं।

blank

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *