बावङी।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोयला में कक्षा 9वीं व 10वीं में संचालित बैंकिंग, वित्तीय सेवा एवं बीमा ट्रेड के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को औद्योगिक भ्रमण कराया गया। इसमें कक्षा 9वीं के 40 तथा कक्षा 10वीं के 36 छात्रों ने भाग लिया।
प्रधानाचार्य मंजुलता आसोपा ने झंडी दिखाकर छात्र दल को रवाना किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को नजदीकी कस्बा धनारी स्थित आईसीआईसीआई बैंक ले जाया गया। वहां छात्रों ने बैंकिंग लेन-देन की प्रक्रिया, खाता खोलने की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज, ब्याज दरें, लघु व दीर्घकालिक ऋण, धन की सुरक्षा तथा विभिन्न प्रकार के बीमा संबंधी जानकारी प्राप्त की।
छात्रों ने बैंक कर्मियों से संवाद कर व्यावहारिक ज्ञान हासिल किया, जिससे उनके कौशल विकास में सहायक होगा। भ्रमण दल के साथ व्याख्याता रुकमण राम, पदमा राड़, राजकुमार व अध्यापिका राधारानी मौजूद रहे।
विद्यालय लौटने पर सभी छात्रों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य आसोपा ने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि वास्तविक अनुभव भी देना है, ताकि वे रोजगार के अवसरों से जुड़कर आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बन सकें।


Leave a Reply