संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित CAPF असिस्टेंट कमांडेंट (AC) परीक्षा 2026के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द समाप्त होने वाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले से ही जारी है और देशभर के हजारों अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो सुरक्षा बलों में अधिकारी स्तर पर नौकरी करना चाहते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करना जरूरी है।

सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2026के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले से ही जारी है और देशभर के हजारों अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो सुरक्षा बलों में अधिकारी स्तर पर नौकरी करना चाहते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करना जरूरी है।
आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही पूरी की जा सकती है। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconlinenic.in पर जाना होगा। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही अपना आवेदन फॉर्म भरें।
पात्रता मानदंड

UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी योग्यता मानदंड पूरे करने होंगे।
सबसे पहले शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन (स्नातक)पास होना अनिवार्य है। ग्रेजुएट उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2026को आधार मानकर की जाएगी।
खुद भी भर सकते हैं आवेदन फॉर्म
UPSC CAPF AC भर्ती के लिए उम्मीदवार स्वयं भी आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए किसी साइबर कैफे या एजेंट की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ऐसे भरें UPSC CAPF AC 2026 आवेदन फॉर्म
1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होम पेज पर जाकर Create Account विकल्प पर क्लिक करें।
3. अब मांगी गई जरूरी जानकारी भरकर अपना URN (Unique Registration Number)जनरेट करें।
4. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य विवरण दर्ज करें।
5. सभी जानकारी सही तरह से भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
6. इसके बाद यदि फीस लागू होती है तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
7. अंत में आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें|
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से भरें, क्योंकि एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद उसमें बदलाव करना मुश्किल हो सकता है।
आवेदन शुल्क
UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।
हालांकि SC, ST वर्ग के उम्मीदवारों और सभी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। यानी ये उम्मीदवार इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
क्यों खास है यह भर्ती
UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसके माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को देश की प्रमुख सुरक्षा बलों जैसे BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB में अधिकारी पद पर नियुक्ति मिलती है। इसलिए हर साल बड़ी संख्या में युवा इस परीक्षा में शामिल होते हैं
UPSC CAPF AC 2026: असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें आवेदन की अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म जरूर भर लेना चाहिए। क्योंकि 12 मार्च 2026 के बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए अगर आप भी CAPF AC 2026 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Leave a Reply