Advertisement

सिमरन कौर ने ताजा कीं जन्माष्टमी की यादें, दही हांडी में महिलाओं की शक्ति पर कही बड़ी बात

blank

अनमोल टीवी की ‘हमारी राधा’ की एक्ट्रेस सिमरन कौर ने ताजा कीं जन्माष्टमी की बचपन की यादें, बोलीं- “दही हांडी में महिलाओं की भागीदारी शक्ति का खूबसूरत प्रदर्शन”

उत्तर प्रदेश। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल फिक्शन शो ‘हमारी राधा’ में इन दिनों जन्माष्टमी के जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। शो में राधा का किरदार निभा रहीं सिमरन कौर ने इस मौके पर अपने बचपन की जन्माष्टमी से जुड़ी यादें भी साझा की हैं।

शो की कहानी में जन्माष्टमी के दौरान राधा अपने घर में लड्डू गोपाल के स्वागत और पूजा की तैयारियों में जुटी नजर आएंगी। वहीं, गैरी के उन्हें बाहर न ले जा पाने से नाराज शनाया, लड्डू गोपाल के लिए बनाए गए पवित्र चरण चिह्नों को खराब कर देती है। हालांकि, उसकी योजना उस वक्त उलटी पड़ जाती है, जब वह गलती से गोबर में गिर जाती है। इसके बाद कान्हा के रूप में तैयार कियान दोबारा चरण चिह्न बनाकर जन्माष्टमी के पवित्र माहौल को कायम करता है।

बचपन में राधा का किरदार निभाती थीं सिमरन

जन्माष्टमी के अवसर पर अपने बचपन की यादें साझा करते हुए सिमरन कौर ने बताया कि वह बचपन में धार्मिक नाटकों में हिस्सा लिया करती थीं और कई बार राधा का किरदार भी निभाया था। उनके मुताबिक, उस उम्र में भी उन्हें राधा के किरदार से जुड़ी पवित्रता और खूबसूरती महसूस होती थी।

blank

सिमरन ने दही हांडी के उत्सव को याद करते हुए कहा कि मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने वाले गोविंदाओं को देखकर वह बचपन में थोड़ा डर जाती थीं। हालांकि, महिलाओं की दही हांडी में भागीदारी उन्हें हमेशा आकर्षित करती थी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का एकजुट होकर पूरे जोश और उत्साह के साथ दही हांडी में हिस्सा लेना इस बात की खूबसूरत याद दिलाता है कि महिलाएं भी उतनी ही मजबूत और सक्षम हैं और किसी भी चुनौती का सामना कर सकती हैं।

जन्माष्टमी आज भी है खास

सिमरन कौर के लिए जन्माष्टमी केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि बचपन की गर्मजोशी, मासूमियत और परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद करने का अवसर भी है। हर साल यह त्योहार उन्हें अपने बचपन की उन यादों से जोड़ देता है, जब वह अपने प्रियजनों के साथ मिलकर त्योहारों का आनंद लिया करती थीं।

‘हमारी राधा’ में जन्माष्टमी का यह ट्रैक भक्ति, पारिवारिक रिश्तों और ड्रामे का खूबसूरत संगम पेश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *