Advertisement

निर्जला एकादशी पर श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में होगा दान-पुण्य, श्रद्धालु रखेंगे व्रत

blank

जोधपुर। चौपासनी रोड स्थित ज्वाला विहार, झूलेलाल मार्ग के सामने स्थित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में निर्जला एकादशी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान विष्णु की आराधना कर निर्जला व्रत रखेंगे तथा धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे।

श्री प्रेम प्रकाश आश्रम के संत जीतू राम ने बताया कि निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर आश्रम की ओर से आम, चीनी सहित जरूरतमंद लोगों को वस्त्रों का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए शर्बत, छाछ और शिकंजी आदि का भी दान किया जाएगा, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

blank

उन्होंने बताया कि आश्रम में इन दिनों चालिया महोत्सव भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालु नियमित रूप से आश्रम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं तथा प्रसादी ग्रहण कर धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभा रहे हैं।

आश्रम प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से निर्जला एकादशी के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म, सेवा और दान-पुण्य के इस आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *