आईपीएल 2026 में Rohit Sharma ने चोट से वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और Lucknow Super Giants के खिलाफ दमदार पारी खेली। लंबे समय बाद मैदान पर लौटे रोहित ने अपने अनुभव और क्लास का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

रोहित शर्मा 12 अप्रैल को Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ मैच के दौरान हैमिस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे, जिसके बाद वे कुछ मुकाबलों से बाहर रहे। हालांकि, लखनऊ के खिलाफ उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में वापसी की और केवल बल्लेबाजी करते हुए अपनी फिटनेस और फॉर्म दोनों का शानदार नमूना पेश किया।
शुरुआत में थोड़ा समय लेने के बाद रोहित ने आक्रामक रुख अपनाया और मात्र 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 44 गेंदों में 84 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। यह उनके आईपीएल करियर का 49वां अर्धशतक है।

रोहित शर्मा के IPL में सबसे तेज अर्धशतक
- 23 गेंद बनाम Kolkata Knight Riders, वानखेड़े, 2026
- 25 गेंद बनाम Chennai Super Kings, 2015 फाइनल
- 26 गेंद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, 2008
- 27 गेंद बनाम Lucknow Super Giants, 2026
इस मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ Ryan Rickelton ने भी शानदार बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की, जो Mumbai Indians के इतिहास में पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी बन गई।

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अब भी रोहित शर्मा और Herschelle Gibbs के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2012 में केकेआर के खिलाफ 167 रन जोड़े थे।

Leave a Reply