Advertisement

PSL 2026 Final: बाबर आज़म की टीम बनी चैंपियन, गद्दाफी स्टेडियम में फैंस के बीच जमकर मारपीट का वीडियो वायरल

blank

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का फाइनल मुकाबला जहां एक ओर रोमांच और जश्न से भरा रहा, वहीं दूसरी ओर स्टेडियम में दर्शकों के बीच हुई हिंसक झड़प ने इस बड़े मैच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले के दौरान फैंस के बीच लात-घूंसे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

blank

इस फाइनल मैच में पेशावर जाल्मी का सामना हैदराबाद किंग्समेन से हुआ। मैच को देखने के लिए स्टेडियम में भारी संख्या में दर्शक पहुंचे थे, खासकर बाबर आज़म के फैंस उनकी कप्तानी देखने के लिए उत्साहित थे। 31 वर्षीय बाबर आज़म ने अपनी टीम पेशावर जाल्मी को शानदार प्रदर्शन के दम पर 9 साल बाद PSL का खिताब दिलाया।

हालांकि, मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठे कुछ दर्शकों के बीच अचानक विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे चला रहे हैं। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

अगर मैच की बात करें तो पेशावर जाल्मी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 10 में से 8 मुकाबले जीतकर और +2.364 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और फाइनल में जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।

वहीं, हैदराबाद किंग्समेन ने भी दमदार वापसी की थी। शुरुआती चार मैच हारने के बाद टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने आखिरी छह में से पांच मुकाबले जीते और प्लेऑफ में जगह बनाई। हालांकि, फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

blank

फाइनल के दौरान हुई यह घटना क्रिकेट के जश्न में खलल डालने वाली रही। अब देखना होगा कि इस मामले में आयोजनकर्ताओं और प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *