Advertisement

MI vs CSK 2026: तिलक वर्मा चोटिल, 28 हजार का WHOOP फिटनेस बैंड मैदान पर गिरा, फिर लौटे खेलने

blank

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक दिलचस्प और चौंकाने वाला वाकया देखने को मिला। मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा मैच के दौरान चोटिल हो गए और इसी दौरान उनकी कलाई में पहना हुआ महंगा फिटनेस बैंड भी मैदान पर गिर गया।

blank

यह घटना मुंबई इंडियंस की पारी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। उस समय तिलक वर्मा क्रीज पर सेट होने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन की गेंद पर स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद की टाइमिंग सही नहीं बैठी।

गेंद सीधे बल्ले पर लगने के बजाय तिलक की कलाई और हाथ के पास जा लगी। इस तेज झटके से उनकी कलाई में पहना हुआ फिटनेस बैंड टूटकर नीचे गिर गया। यह देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी, कमेंटेटर और दर्शक कुछ पल के लिए हैरान रह गए।

चोट लगने के बाद तिलक वर्मा ने तुरंत डगआउट की ओर इशारा किया, जिसके बाद फिजियो मैदान पर पहुंचे और उनका इलाज किया गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी। प्राथमिक उपचार के बाद तिलक दोबारा बल्लेबाजी के लिए तैयार हो गए।

blank

रीप्ले में साफ दिखाई दिया कि तिलक जिस डिवाइस का इस्तेमाल कर रहेथे, वह WHOOP का फिटनेस ट्रैकिंग बैंड था, जिसकी कीमत करीब 28,000 रुपये बताई जाती है। अच्छी बात यह रही कि मैदान पर गिरने के बावजूद इस महंगे बैंड को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

इस घटना ने मैच के बीच कुछ देर के लिए सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, लेकिन तिलक की वापसी ने मुंबई इंडियंस के फैंस को राहत जरूर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *