Advertisement

जोधपुर में पीएम विश्वकर्म योजना कार्यशाला: बढ़ईयों के लिए पैकेजिंग समाधान प्रशिक्षण कल आयोजित

blank

जोधपुर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास तथा भारतीय पैकेजिंग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत बढ़ई (कारपेंटर) के लिए एकदिवसीय पैकेजिंग समाधान कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा।

भारतीय पीएम विश्वकर्मपैकेजिंग संस्थान, दिल्ली के डिप्टी डायरेक्टर ऋषु गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कापीएमर्यशाला जोधपुर स्थित लघु उद्योग भारती भवन, रीको रेस्ट हाउस में आयोजित होगी। कार्यशाला का उद्देश्य बढ़ईयों को आधुनिक पैकेजिंग तकनीकों से अवगत कराना और उनके कार्य में आने वाली समस्याओं का समाधान करना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिपीएमभागियों की समस्याओं की पहचान कर उनका विश्लेषण किया जाएगा। साथ ही डिजाइन विकास, टिकाऊ पैकेजिंग और परिवहन योग्य पैकेजिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इस कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को नमूना सामग्री एवं विनिर्देश पुस्तिका भी प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकें।

आयोजकों ने पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत चयनित सभी कारपेंटरों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यशाला का लाभ उठाएं और अपने कौशल को निखारते हुए योजना का अधिकतम फायदा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *