
मुंबई। निवेशकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। देश की अग्रणी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI म्यूचुअल फंड ने अपना IPO (Initial Public Offering) लाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। कंपनी ने इसके लिए बाजार नियामक SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर्स जमा कर दिए हैं।
इस प्रस्तावित आईपीओ की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत आएगा, जिसमें मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। जानकारी के मुताबिक, लगभग 20.37 करोड़ इक्विटी शेयर इस ऑफर का हिस्सा होंगे।

इस प्रक्रिया के तहत कंपनी के प्रमोटर्स — State Bank of India (SBI) और फ्रांस की एसेट मैनेजमेंट कंपनी Amundi — अपनी हिस्सेदारी में आंशिक कमी करेंगे। गौरतलब है कि SBI Funds Management Limited इन दोनों के बीच एक जॉइंट वेंचर है।
कंपनी की मजबूत स्थिति का अंदाजा इसके फंड साइज से लगाया जा सकता है। दिसंबर 2025 तक इसका क्वार्टरली एवरेज एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (QAAUM) करीब 12.5 लाख करोड़ रुपये रहा, जो इसे देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी बनाता है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस आईपीओ से शेयर बाजार में नई हलचल देखने को मिल सकती है। साथ ही निवेशकों को एक भरोसेमंद और मजबूत कंपनी में निवेश का अवसर मिलेगा।


Leave a Reply