Advertisement

राज्य बजट 2026-27 को अंतिम रूप दिए जाने के बाद उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात

blank

जयपुर। राज्य बजट 2026-27 को अंतिम रूप दिए जाने के बाद, उप मुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी ने मंगलवार शाम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात की।

इस मुलाकात में वित्त विभाग के प्रमुख अधिकारियों की भी उपस्थिति रही। इसमें प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया, शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कुमारपाल गौतम एवं निदेशक वित्त (बजट) बृजेश किशोर शर्मा शामिल थे।

यह बैठक बजट की अंतिम रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई थी, ताकि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें और राज्य के विकास के लिए योजनाओं को साकार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *