तिजारा । महाराज श्री भर्तृहरि की तपोस्थली सूरजमुखी में वर्षों से प्रतीक्षित भव्य मंदिर निर्माण की नींव आज रखी जाएगी। उज्जैन के प्रसिद्ध भर्तृहरि मंदिर की तर्ज पर तिजारा में बनने वाला यह मंदिर न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन और तिजारा की आध्यात्मिक पहचान को भी मजबूती देगा।
महाराज श्री भर्तृहरि धर्मार्थ विकास संस्थान की ओर से आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। संस्थान पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर की वास्तुकला उज्जैन स्थित भर्तृहरि मंदिर की परंपरा और शैली के अनुसार बनाई जाएगी।
सूरजमुखी क्षेत्र, जो बाबा भर्तृहरि की तपस्या स्थली के रूप में विख्यात है, वहां लंबे समय से भव्य मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी। अब यह मांग साकार होने जा रही है और क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।


Leave a Reply