चित्तौड़गढ़ । चांदी की कीमतें आजकल रिकॉर्ड तोड़ रही हैं, लेकिन चित्तौड़गढ़ के एक बिजनेसमैन की श्रद्धा में इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। जब उसकी मन्नत पूरी हुई, तो उसने सांवलिया सेठ के दरबार में एक अनोखी भेंट दी — चांदी का ट्रैक्टर।
यह घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब गोपाल आंजना, जो निंबाहेड़ा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान और क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष हैं, अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे। गोपाल आंजना ने इस अवसर पर 340 ग्राम चांदी से बना ट्रैक्टर सांवलिया सेठ के चरणों में अर्पित किया।
गोपाल आंजना ने कहा, “यह मेरी मन्नत थी जो अब पूरी हुई है। अब मैं अपने परिवार और समाज के सुख-शांति के लिए भगवान के चरणों में यह चांदी का ट्रैक्टर अर्पित कर रहा हूं। मेरी और मेरे परिवार की आस्था पूरी तरह से सांवलिया सेठ में है।”
सांवलिया सेठ के दरबार में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की जाने वाली वस्तुएं अक्सर अजीबो-गरीब होती हैं। इससे पहले, चांदी की पोकलेन मशीन, डंपर, अफीम के पौधे, चांदी के रावण, चांदी की गन-बुलेट, बैलगाड़ी और पगड़ी भी चढ़ाई जा चुकी हैं।
गोपाल आंजना का मानना है कि भगवान की कृपा से ही जीवन में समृद्धि और सफलता मिलती है। उन्होंने कहा, “सांवलिया सेठ की कृपा से ही हम हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।”


Leave a Reply