जोधपुर। SGFI द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता (17 वर्ष छात्र-छात्राओं के लिए) के पूर्व प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 27 जनवरी से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिराई में हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में सम्पूर्ण राजस्थान से 32 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं।
इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राजस्थान दल की चयन प्रक्रिया के बाद किया गया, जिसमें खिलाड़ियों का चयन खेल कौशल और शारीरिक क्षमता के आधार पर 25 से 26 जनवरी तक किया गया। शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को सॉफ्टबॉल के विभिन्न तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
शिविर के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारियों और कोचों ने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से राजस्थान के युवा सॉफ्टबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमताओं को साबित करने के लिए तैयार होंगे।


Leave a Reply