Advertisement

अणवाणा में श्री राम कथा 2026 का पोस्टर विमोचन, आयोजन की तैयारियां तेज़

blank

बावड़ी। श्री राम कथा का आयोजन आगामी 14 मार्च से 21 मार्च तक गोविंद गोपाल गौशाला प्रांगण अणवाणा में किया जाएगा। इस महाकाव्यात्मक आयोजन का पोस्टर विमोचन बुधवार को गंगानी में चल रहे नौ दिवसीय राम कथा महोत्सव में गुरूवर राजाराम महाराज एवं संत कृपाराम महाराज के द्वारा विमोचित किया गया।

विमोचन समारोह में अणवाणा के प्रमुख व्यक्ति और धार्मिक मान्यताओं के पालक विरेन्द्र सिंह भाटी (छैल सा भामाशाह), पूर्व सरपंच भगवान चंद भट्टड़, गजे सिंह भाटी, नाथु सिंह भाटी, करनी सिंह भाटी, हुकम सिंह भाटी, रीछपाल सिंह भाटी, बावड़ी के उप प्रधान प्रतिनिधि मोती लाल जोशी, मांगीलाल सुथार, सत्यनारायण पुष्करणा और कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा को लेकर अलग-अलग आयोजन समितियां का गठन किया गया है तथा कार्यकर्ता तेजी से तैयारी कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *