Advertisement

सुजान नाथ महाराज की 31 जनवरी को 779वीं समाधि वर्षगांठ, मेले के पोस्टर का हुआ विमोचन

blank

भोपालगढ़ । जोधपुर जिले के भोपालगढ़ उपखंड क्षेत्र के कुड़ी गांव में 31 जनवरी को आयोजित होने वाले सूजान नाथ महाराज की 779वीं समाधि वर्षगांठ के मेले के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया। यह आयोजन सुजान नाथ महाराज मंदिर प्रांगण में संत गोविंद गोपाल महाराज एवं कुड़ी महंत बालउदास के सानिध्य में संपन्न हुआ।

वहीं संत सीताराम महाराज ने इस अवसर पर मेले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस साल के मेले में कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 9:00 बजे से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद सुबह 11:00 बजे शिव-पार्वती विवाह का आयोजन होगा। इसके बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।

विशाल भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक प्रेमनाथ डेगाना अपनी सुमधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति देंगे, जो श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देंगे।

मेला आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रचार-प्रसार के प्रयास तेज कर दिए हैं। जगह-जगह बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं, साथ ही मंदिर की साफ-सफाई का कार्य भी चल रहा है। भक्तों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीले चावल बांटकर आमंत्रित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *