जोधपुर – जोधपुर के विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय के अध्यक्ष कालुराम प्रजापत ने अपनी 42वीं जयंती पर एक ऐसा कार्य किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने महंगे होटल्स और चकाचौंध से परे, भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए गौवंश के साथ अपना जन्मदिवस मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर विशेष रूप से पीड़ित गोवंश के लिए पौष्टिक आहार का प्रबंध किया गया, जिसमें दो कढ़ाई दलिया बनवाया गया और उन्हें वितरित किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस मौके पर गो चिकित्सालय के सभी इंचार्जगण, मेडिकल कम्पाउंडर और गो सेवकों ने कालुराम प्रजापत को दीर्घायु, स्वस्थ और यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनका आशीर्वाद लिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर महामंडलेश्वर कुशाल गिरी महाराज ने भी आशीर्वाद दिया और संकीर्तन का आयोजन किया, जिससे माहौल में एक अध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
कालुराम प्रजापत का जन्मदिन इस बार पूरी तरह से गौवंश के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक बनकर उभरा। जन्मोत्सव के दौरान गो चिकित्सालय के स्टाफ ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी और खाटुश्यामजी की फोटो तथा ढाबा संचालकों द्वारा गिफ्ट देकर उनका स्वागत किया।
कालुराम प्रजापत का यह कदम समाज में एक नई सोच को प्रेरित करता है, जिसमें लोग अपनी खुशी को दूसरों के साथ बांटने और समाज के भले के लिए काम करने की भावना को प्राथमिकता देते हैं। आजकल जब लोग अपना जन्मदिन महंगे होटल्स और बड़े आयोजनों में मनाते हैं, ऐसे में इस कदम से कालुराम प्रजापत ने यह साबित किया कि भारतीय संस्कृति में सच्ची खुशी दूसरों की सेवा में ही छिपी है।


Leave a Reply