Advertisement

रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने कॉमिक कॉन जयपुर 2025 में गेमिंग अनुभव को बनाया और बेहतर

blank

ई-स्पोर्ट्स और भारत के बदलते गेमिंग कल्चर के प्रति ब्रांड के लॉन्ग-टर्म कमिटमेंट को और मजबूत किया

जयपुर । रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने जयपुर कॉमिक कॉन 2025 में एक अनोखे क्रिकेट गेमिंग ज़ोन के साथ दर्शकों को रोमांचित किया। 4 से 6 जनवरी तक जयपुर एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित इस इवेंट ने ई-स्पोर्ट्स और पॉप कल्चर के प्रेमियों को तीन दिनों तक नॉन-स्टॉप एक्शन का अनुभव कराया। इस ज़ोन में फैंस को क्रिकेट का नया अनुभव लेने के कई मौके मिले, जिसमें वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप 3, क्रिकेट 24 (PS5), और वीआर क्रिकेट सेटअप शामिल थे।

ब्रांड ने इस आयोजन के माध्यम से न केवल अपने क्रिकेट गेमिंग ज़ोन को प्रस्तुत किया, बल्कि भारत के बढ़ते हुए गेमिंग कल्चर को भी सेलिब्रेट किया। यह ज़ोन लगातार फैंस से भरा रहा, और इसने ई-स्पोर्ट्स की बढ़ती लोकप्रियता को और मजबूत किया।

ई-स्पोर्ट्स के बड़े क्रिएटर्स, जैसे ‘स्काउट’, ने भी इस इवेंट में भाग लिया, जिससे फैंस और इंफ्लुएंसर्स के बीच जुड़ाव और गहरा हुआ। इन क्रिएटर्स के साथ किए गए मीट-एंड-ग्रीट और एक्ज़िबिशन मैचों ने इवेंट के उत्साह को दोगुना कर दिया।

डियाजियो इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग एवं पोर्टफोलियो हेड, वरुण कूरिछ ने कहा, “कॉमिक कॉन क्रिएटिविटी, कम्युनिटी और बेबाक अभिव्यक्ति का केंद्र है, और यही कारण है कि यह नेक्स्ट जनरेशन के गेमर्स से जुड़ने के लिए एक आदर्श मंच है। गेमिंग अब सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि यह युवा भारत की पहचान का हिस्सा बन गया है।”

कॉमिक कॉन 2026 ने पॉप कल्चर, कॉस्प्ले, कलेक्टेबल्स और क्रिएटर्स के आकर्षक मिश्रण के साथ एक शानदार अनुभव प्रदान किया। रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का इस इवेंट में लौटना, ब्रांड के ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

नोडविन गेमिंग के को-फाउंडर और एमडी, अक्षत राठी ने कहा, “कॉमिक कॉन इंडिया पॉप कल्चर का बेहतरीन मिश्रण प्रस्तुत करता है, और रॉयल चैलेंज का क्रिकेट गेमिंग ज़ोन गेमिंग के रोमांच को फैंस तक पहुंचाने में एक अद्भुत अनुभव बना।”

रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने भारत के गेमिंग समुदाय को समर्थन देने और उसे बढ़ावा देने के लिए अपने प्रयास जारी रखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *