बावड़ी। महात्मा फुले युवा विकास संस्थान बावड़ी ने माली संस्थान बावड़ी में मां सावित्री बाई फुले की 195वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्थान के युवाओं ने मां सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य दिनेश सांखला, महात्मा फुले युवा विकास संस्थान के अध्यक्ष 22 खेड़ा बिराई, सचिव अर्जुनराम सांखला, पूर्व अध्यक्ष अजयपाल सांखला, माली समाज के अध्यक्ष मदनलाल देवड़ा,भोमाराम टाक, सेठाराम देवड़ा, बिरमराम देवड़ा, मदनलाल सांखला, ऊकारराम देवड़ा सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व और युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस आयोजन ने समाज में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया, क्योंकि मां सावित्री बाई फुले ने भारतीय समाज में महिला शिक्षा को नया दिशा देने में अभूतपूर्व योगदान दिया था।
मां सावित्री बाई फुले, जिन्हें भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और क्रांतिज्योति के नाम से भी जाना जाता है, उनके योगदान को सभी ने नमन किया और उनके मार्गदर्शन को याद किया।
महात्मा फुले युवा विकास संस्थान के अध्यक्ष ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज में महिलाओं के अधिकारों और शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरणादायक है।


Leave a Reply