बावड़ी । डुण्डलोद पब्लिक स्कूल, सोयला में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “फिट-फेस्ट” का उद्घाटन मन्जू लता, उच्च पदस्थ शिक्षाधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव हितेश चौधरी, निदेशक हेमाराम सारण एवं प्राचार्य ज्ञान प्रकाश ने मार्चपास्ट का अवलोकन किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान, शारीरिक शिक्षक अजय सिंह और संदीप के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मार्चपास्ट में विद्यार्थी पुष्पों, तितलियों, चक्र और राज्य पक्षी गोडावन के रूप में सजकर शामिल हुए। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया और लगभग 27 खेलों में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
प्राचार्य ज्ञान प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान कुल 550 मेडल और ट्रॉफियाँ वितरित की जाएंगी, और अंतिम दिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले समूह को “चैम्पियनशिप ट्रॉफी” से सम्मानित किया जाएगा।
अतिथियों ने विद्यालय की सुविधाओं का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के अनुशासन की सराहना की। सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
प्रतियोगिता के पहले दिन, टेबल टेनिस में चित्रांश (ग्रीन हाउस) और इरा सिंह (येलो हाउस) ने जीत हासिल की। वहीं, बास्केटबॉल में येलो हाउस विजेता रहा।
अंत में, शिक्षक सैकट पांडा ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया।


Leave a Reply