Advertisement

रामबाग गोशाला में संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ आयोजित

blank

जोधपुर । करणी भवन लक्ष्मी नगर में एक भव्य संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। महेंद्र सिंह बारहठ ने अपनी पुत्री निधी के जन्मदिन पर यह विशेष आयोजन किया, जिसमें सुंदरकाण्ड व गो सेवा कार्यक्रम का आयोजन भी शामिल था।

इस अवसर पर पं. गौरीशंकर दाधीच ने कार्यक्रम की शुरुआत गणपति व गुरु आराधना से की और साथ ही गणेश, मातृका, सर्वे देव पूजा का आयोजन भी किया। वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ गजेन्द्र सिंह बारहठ ने सुंदरकाण्ड पाठ की शुरुआत करवाई।

पं. गौरीशंकर दाधीच ने गो सेवा के महत्व पर प्रवचन देते हुए कहा कि “गाय माता की सेवा कलयुग में सबसे बड़ी सेवा है, क्योंकि गाय माता में तैतीस कोटी देवताओं का वास है। गाय की पूजा और सेवा से सभी देवी-देवताओं की पूजा स्वतः हो जाती है। हमें गो सेवा में सदैव तत्पर रहना चाहिए।”

इस संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन जितेंद्र टाक पप्पसा और उनकी मंडली के सदस्यों द्वारा किया गया। जितेंद्र टाक ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी, जिनमें “आना पड़ेगा बजरंग आज री सभा में”, “लंका में डंका बजा दिया बजरंग बली ने”, और “राम जी आवेला मारी झुपडी में” जैसे भजनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *