Advertisement

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में सुचारु व्यवस्थाओं से एथलीट्स बेहद खुश

blank

कोटा । खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) 2025 की प्रतियोगिताएँ कोटा में धूमधाम से जारी हैं, और यहां पर आये एथलीट्स ने आयोजकों की व्यवस्थाओं को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। ठहरने, खाने और आने-जाने की बेहतरीन सुविधाओं ने एथलीट्स को अपने प्रदर्शन पर पूरी तरह से फोकस करने में मदद की है। इन व्यवस्थाओं का प्रमुख जिम्मा ‘एंड-टू-एंड टोटल हॉलीडेज़’ ने लिया है, जो ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सॉल्यूशन्स का एक प्रमुख नाम है।

एथलीट्स के अनुभव में सुधार

600 से ज्यादा एथलीट्स और उनके सपोर्ट स्टाफ को कोटा के प्रमुख होटलों में आरामदायक और सुसज्जित आवास उपलब्ध कराया गया। होटल रॉकलैंड, होटल क्रॉस लेन, होटल स्टर्लिंग 30 समेत अन्य शानदार होटलों में एथलीट्स को शांति, स्वच्छता और उत्कृष्ट सेवा का अनुभव हुआ। खिलाड़ियों ने अपने ठहरने को ‘सहज और सहयोगी’ बताया, जो प्रतियोगिता के बीच आराम और रिकवरी के लिए बेहद महत्वपूर्ण था।

कनिका शर्मा, एथलीट, ने कहा, “केआईयूजी की पूरी मैनेजमेंट टीम का दिल से धन्यवाद। आपकी मेहनत और बेहतरीन लॉजिस्टिक्स व्यवस्था की वजह से हमारा अनुभव शानदार रहा।”

बेहतरीन पोषण और समय पर भोजन व्यवस्था

एथलीट्स के प्रदर्शन में पोषण का अहम योगदान है, और इस बार की व्यवस्था ने इसे बखूबी सुनिश्चित किया। टोटल हॉलीडेज़ ने एथलीट्स के लिए हज़ारों प्रकार के नाश्ते, लंच, डिनर और हाई-टी स्नैक्स एथलीट स्वीकृत मैन्यू के अनुसार समय पर परोसे। एथलीट्स ने इस ताजे और संतुलित भोजन को अपनी ऊर्जा बनाए रखने और वज़न नियंत्रण में रखने में एक महत्वपूर्ण कारक बताया।

सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था

टोटल हॉलीडेज़ की ट्रांसपोर्टेशन टीम ने सभी स्थानों पर एथलीट्स को समय पर पहुंचाने के लिए बसें, टेम्पो ट्रैवलर, सेडान और एसयूवी की व्यवस्था की। इससे एथलीट्स को यात्रा से जुड़ी कोई परेशानी नहीं हुई और वे बिना किसी देरी के अपनी स्ट्रैटेजी, वॉर्म-अप और रिकवरी पर फोकस कर सके।

टोटल हॉलीडेज़ का योगदान

स्पोर्ट्स हॉस्पिटैलिटी में अपनी मजबूत पहचान बना चुके टोटल हॉलीडेज़ ने पहले भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 36वें नेशनल गेम्स और कई राज्य स्तरीय ओलंपिक आयोजनों में प्रतिभागियों के लिए आवास और सपोर्ट सेवाओं का संचालन किया है। एंड-टू-एंड इवेंट मैनेजमेंट में इसकी विशेषज्ञता भारत के खेल जगत में नए मानक स्थापित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *