धर्म ध्वजा फहराने के साथ अयोध्या राम मंदिर के इतिहास में नया अध्याय, पीएम मोदी ने भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का किया उद्घोष
नई दिल्ली | अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस सरसंचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को मंदिर के शिखर पर इलेक्ट्रानिक सिस्टम से भगवा ध्वज फहराकर दर्शकों के संघर्ष और समर्पण से बने इस भव्य धाम के निर्माण की औपचारिकता पूर्ण की घोषणा कर दी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत हजारों श्रद्धालु और साधु संत इस क्षण के साक्षी बने
पीएम मोदी ने कहा कि यह दिन न सिर्फ मंदिर निर्माण की पूर्णता का प्रतीक है बल्कि देश के करोड़ों राम भक्तों के लिए दशकों के स्वप्न की पूर्ति भी है धर्म ध्वजारोहण का यह कार्यक्रम पूरी धार्मिक विधि विधान और राष्ट्रीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ इस दौरान मंदिर परिसर “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पवित्र पल में हाथ जोड़कर भगवान श्री राम को नमन किया वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच यह ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुआ जिससे रामनगरी उत्सावमय माहौल में डूब गई
पीएम ने कहा कि सदियों के घाव भर रहे हैं सदियों की वेदना आज विराम पा रही है सदियों से आस्था डीगी नहीं, एक पल भी विश्वास टूटा नहीं, धर्म ध्वजा केवल ध्वजा नहीं बल्कि भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक है आने वाले सदियों तक यह ध्वज प्रभु राम के आदर्शो का उद्घोष करेगा यह ध्वज प्रेरणा देगा की ‘प्राण जाए, पर वचन न जाए’ अयोध्या वह भूमि है जहां आदर्श आचरण में बदलते हैं यह वही भूमि है जहां राम ने जीवन शुरू किया, इसी धरती ने बताया कि एक व्यक्ति अपने समाज की शक्ति से कैसे मर्यादा पुरुषोत्तम बनता है जब भगवान यहां से गए तो हो युवराज राम थे लौटे तो मर्यादा पुरुषोत्तम बनकर लौटे
10 फीट ऊंचा 20 फीट लंबी ध्वजा
10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा समकोण त्रिभुजाकार ध्वज, भगवान श्री राम के तेज और पराक्रम का प्रतीक, जिस पर विकिरणकारी सूर्य का चिन्ह बना हुआ है साथ ही इस ध्वज पर ओम और कोविदारवृक्ष के चिन्ह भी अंकित है जो इस ध्वज को गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व प्रदान करते हैं


Leave a Reply