Advertisement

बीएमए में वरिष्ठ प्रबंधक शर्मा का सम्मान समारोह आयोजित

blank

भिवाड़ी। भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) में शुक्रवार को वरिष्ठ प्रबंधक जी.के. शर्मा के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जी.के. शर्मा के उल्लेखनीय योगदान और संस्थान के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएमए अध्यक्ष चौ. जसवीर सिंह राणा ने की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान सहित बीएमए समिति के सदस्य मौजूद रहे। उपस्थित पदाधिकारियों ने शर्मा को पुष्पमालाओं से सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

अध्यक्ष राणा ने कहा कि शर्मा ने अपनी सेवा अवधि के दौरान संगठन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली और सकारात्मक दृष्टिकोण अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।

समारोह में मानद सचिव जी.एल. स्वामी, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, उदेश्वर मिश्रा, अनुपम शुक्ला, पी.सी. राय, एम.एम. खान, अरुण त्यागी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *