जोधपुर में उत्सव पूर्व कार्यक्रम 19 नवम्बर को राजकीय उम्मेद स्टेडियम में
जोधपुर। घूमर फेस्टिवल 2025 का प्रदेशव्यापी आयोजन आगामी 19 नवम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों पर एक साथ किया जाएगा। जोधपुर में मुख्य कार्यक्रम 19 नवम्बर को राजकीय उम्मेद स्टेडियम में आयोजित होगा।
आरटीडीसी होटल घूमर में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला जारी
क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय के उपनिदेशक भानूप्रताप ने बताया कि पर्यटन विभाग, जोधपुर द्वारा आगामी 17 नवम्बर 2025 तक (प्रातः 11 बजे से 1 बजे) आरटीडीसी होटल घूमर में विशेष घूमर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को कार्यशाला के दूसरे दिन बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला में अनुभवी कोरियोग्राफरों ने प्रतिभागियों को घूमर के विभिन्न पारंपरिक तथा प्रस्तुति-आधारित स्टेप सिखाए। घूमर फेस्टिवल कार्यक्रम की जोधपुर प्रभारी सोनिया रामचंदानी ने कार्यशाला का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।
सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का उद्देश्य
पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक कलाकारों को फेस्टिवल के लिए तैयार करना तथा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करना है।


Marcus4730
https://shorturl.fm/ZaKfB