Advertisement

बाल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

blank

बावड़ी| नांदिया स्थित सत्यम एकेडमी विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को बाल दिवस पर विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय निदेशक मूलाराम जाट द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई इस दौरान बाल दिवस के पर नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने मेंढक कूद, जलेबी खाना, बैलून फोड़, सैक रेस, लेमन एंड स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर, कबड्डी और खो-खो जैसी आकर्षक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया वही बच्चों की भागीदारी, ऊर्जा और खेल भावना देखते ही बनती थी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। खेलकूद न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करता है। सत्यम एकेडमी हमेशा छात्रों को सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करता रहा


उन्होंने आगे कहा कि बाल दिवस बच्चों को यह याद दिलाने का अवसर है कि हर बच्चा अद्भुत क्षमताओं और असीम संभावनाओं से भरा है। विद्यालय ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को नई सीख, सकारात्मक वातावरण और जीवन-मूल्य देने के लिए सतत प्रयासरत रहेगा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पूरे आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों व स्टाफ सदस्यों भागीदारी रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *