पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व मुख्यमंत्री सुंधरा राजे, चिदानंद सरस्वती व आचार्य बालकृष्ण होंगे सहभागी
बावड़ी। रघुवंशपुरम आश्रम एवं केशव प्रिया गोशाला में विवाह पंचमी के उपलक्ष्य में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम और माता जानकी के जीवन परिणय पर आधारित श्रीराम जानकी विवाहोत्सव 21 से 25 नवम्बर तक होगा। कार्यक्रम का आयोजन संत मुरलीधर महाराज के सानिध्य में होगा। कार्यक्रम संयोजक मीना रामावत ने बताया कि 21 नवम्बर को देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा 23 नवम्बर को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहीं 20 नवम्बर को लोक गायक इंडियन आइडल फेम मोतीखान राजस्थानी लोकगायन व नृत्य की प्रस्तुति देंगे। विवाहोत्सव में परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद सरस्वती, पतंजलि हरिद्वार के आचार्य बालकृष्ण महाराज, मुनि महाराज सहित अनेक संत भाग लेंगे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 को जोधपुर पहुंचेंगे। शाम 4:30 बजे रघुवंशपुरम आश्रम आएंगे। रात्रि विश्राम आश्रम में ही करेंगे। अगले दिन 21 नवम्बर को कार्यक्रम में शिरकत करेंगे फिर रवाना हो जाएंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा
21 नवम्बरः सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक संत मुरलीधर महाराज की ओर से श्रीराम-जानकी विवाह कथा का वाचन
23 नवम्बरः शाम 7 बजे घृतपान व हल्दी रस्म, सितार व तबला वादन तथा पारंपरिक नृत्य कार्यक्रम। इसमें तबला वादक पंडित देवव्रत मिश्रा व सितार वादक प्रशांत मिश्रा प्रस्तुति देंगे।
24 नवम्बरः शाम 7 बजे बंदोली व मेहंदी रस्म, सांस्कृतिक संध्या और आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन।
25 नवम्बरः गोधूलि बेला में पाणिग्रहण संस्कार एवं लोकगीत संध्या, जिसमें इंडियन आइडल फेम खेता खान प्रस्तुति देंगे।


Emilia4852
https://shorturl.fm/H3cmL