Advertisement

सांसद खेल महोत्सव–2025 : जोश और उमंग के साथ कल से होगा आगाज़

जोधपुर। खेल भावना और युवा ऊर्जा के अद्भुत संगम का प्रतीक सांसद खेल महोत्सव–2025, 6 नवम्बर से पूरे जोधपुर संसदीय क्षेत्र में प्रारंभ हो रहा है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में यह महोत्सव खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त और अनुशासित समाज की भावना को आगे बढ़ाएगा।

ग्रामीण क्षेत्र में प्रतियोगिताओं का आयोजन 6 से 10 नवम्बर 2025 तक पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के अंतर्गत होगा। इन प्रतियोगिताओं को अधिकतम तीन दिवस में सम्पन्न करवाया जाएगा। वहीं शहरी क्षेत्र की प्रतियोगिताएँ 7, 8 एवं 10 नवम्बर को शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के अंतर्गत आयोजित होंगी।

इस भव्य खेल महोत्सव में बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी, योग, एथलेटिक्स, फुटबॉल, सेक रेस, लेमन रेस, गिल्ली-डंडा एवं वॉकथॉन जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी।
जोधपुर संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के 18 ब्लॉक स्तर तथा शहरी क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्रों में यह प्रतियोगिताएँ एक साथ संपन्न होंगी। प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर PEO एवं UCO क्षेत्र की विजेता टीमें भाग लेंगी, वहीं व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएँ 14 से 17 नवम्बर 2025 तक आयोजित होंगी। आयोजन समिति ने सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों, PEO एवं UCO को इस महोत्सव को निष्पक्ष, अनुशासित और भव्य रूप से संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं।

यह आयोजन न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के युवा प्रतिभागियों को अपने कौशल और ऊर्जा को प्रदर्शित करने का स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *