बावङी| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष महोत्सव के उपलक्ष में सोमवार शाम को बावड़ी खंड के अंतर्गत सोयला मंडल में संघ की ओर से सदगुरु कबीर आश्रम से भारत कि जय घोष वादन के साथ साथ भव्य पथ संचलन निकाला गया वहीं स्वयंसेवकों ने घोष वादन के साथ अनुशासित कदमताल करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग, बस स्टैंड, सोलंकी मार्केट, गणेश चौक, मिस्त्री मार्केट ओसिया चौराहा एवं कस्बे के विभिन्न मोहल्ले व मुख्य मार्गों से होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तक पथ संचलन किया गया
इस अवसर पर पथ संचलन में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। बाजार सहित कई जगह बड़ी संख्या में महिलाओं, व्यापार मंडल, सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मंडल कार्यवाहक मुकेश कुमार वैष्णव व उपखंड कार्यवाहक अशोक कुमार गौड़
ने बताया कि संघ आज अपने 100 वर्ष पूर्ण कर शताब्दी वर्ष मना रहा है। संघ की यह यात्रा संघर्ष और बाधाओं को पार कर राष्ट्र प्रेम एवं समर्पण की प्रतीक रही है।
वही पथ संचलन पुनः राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर पहुंचने पर संचलन का समापन हुआ, वहीं सदगुरु कबीर आश्रम सोयला के महंत माधव दास महाराज व पाबू गिरी धुणा के महंत भरत गिरी महाराज के सानिध्य में समापन कार्यक्रम किया गया
इस दौरान महंत माधव दास महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि मार्त भूमि एवं धर्म की रक्षा करने के लिए देशभक्तों ने अपना तन कुर्बान किया इस दौरान अपन लोगों को एक दूसरा इस प्रकार से प्रेम बढ़ाओ और भाव बढ़ाओ और देशभक्ति बानो धर्म की सेवा करो ऐसा जीवन प्रेम के लिए समर्पित हो हितेश कुमार महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख विभाग जोधपुर ने कहा कि
जहाँ भी बलिदान की आवश्यकता हुई, संघ के कार्यकर्ता कभी पीछे नहीं हटे। संघ का ध्येय सदैव राष्ट्र के नव निर्माण का रहा है।
चंदन सिंह जिला शारीरिक शिक्षा प्रमुख व सरवन राम खंड कार्यवाहक बावड़ी सहखंड कारवाह भंवर राम साहित ने संबोधित किया इस दौरान पथ संचालन व समापन के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवक, संतजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


Leave a Reply