आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर
बावड़ी| उपखंड क्षेत्र के बिराई में स्थित 22 खेड़ा माली युवा विकास संस्थान का पंचम प्रतिभा सम्मान समारोह 26 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा 22 खेड़ा माली युवा विकास संस्थान क्षेत्र बिराई के अध्यक्ष दानाराम देवड़ा ने बताया कि पंचम प्रतिभा सम्मान समारोह 26 अक्टूबर को माली समाज भवन क्षेत्र बिराई में किया जा रहा है इस समारोह में समाज के प्रतिभावान शिक्षा, राजकीय सेवा, उच्च शिक्षा, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, कृषि, व्यवसाय व उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में वर्चस्व रखने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा प्रतिभाओ को आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है।आवेदक अपना आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से कर सकेगे है ।


Leave a Reply