Advertisement

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल घोषित: परीक्षा 12 फरवरी से शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

blank

अजमेर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। 10वीं की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित होगी। इस बार कुल 19 लाख 86 हजार 422 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे, जिसमें 10वीं कक्षा के 10 लाख 68 हजार 610 और 12वीं कक्षा के 9 लाख 5 हजार 872 छात्र शामिल हैं।

बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इन परीक्षओं के दौरान करीब 6 अवकाश रहेंगे। जिसमें चार रविवार और दो अवकाश होली और धुलण्डी के रहेंगे। वरिष्ठ उपाध्याय के 4123 और प्रवेशिका के 7817 परीक्षार्थी है। कुल 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था और वीडियोग्राफी की तैयारी
सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रश्न पत्रों को पुलिस थानों और चौकियों में रखा जाएगा, और परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा, वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की जाएगी, विशेषकर संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर।
परीक्षा के दौरान कुल छह अवकाश होंगे, जिनमें चार रविवार और दो होली और धुलंडी के अवकाश शामिल हैं।

परीक्षा केंद्रों और समितियों की बैठक
राज्य स्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त परीक्षा समिति की बैठक राज्य शासन सचिव कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में जयपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में गृह विभाग, शिक्षा विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने कानून व्यवस्था, प्रश्न-पत्रों के सुरक्षित वितरण और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा पर चर्चा की।सचिव ने बताया कि इस बार बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम को पहले घोषित करने की कोशिश करेगा ताकि 11वीं कक्षा के प्रवेश प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए।शासन सचिव ने कहा कि परीक्षाओं को पारदर्शी बनाए रखने के लिए एकल परीक्षा केंद्र बनाने से बचने और केंद्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए है

विशेष बैठक में शामिल अधिकारी
इस बैठक में एडीजी एसओजी वीके सिंह, गृह विभाग के संयुक्त सचिव मनीष गोयल, शिक्षा बोर्ड के सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक अशोक कुमार मीना, और होमगार्ड के डीजी के प्रतिनिधि बादोराव मीणा ने भाग लिया।निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *