रेवाड़ी । लोकहित में सक्रिय राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने ‘मेगा मिशन -26 जनसंपर्क अभियान’ के तहत क्षेत्र के पूर्व सैनिकों से मिलकर ज्वलंत मुद्दों पर रायशुमारी की । सेवानिवृत्ति सैनिकों ने लोक हित में लगातार जारी मंच के जनसंपर्क अभियान का जोरदार समर्थन करते हुए उठाई जा रही जनकल्याणकारी मांगों पर सरकार से जल्द विचार करने का पुरजोर अनुरोध किया ।
राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित मंच की कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक , बीके राम सिंह, डॉ सुरेश कुमार, सुरेंद्र यादव पूर्व सैनिकों से मिले और उनका कुशलक्षेम पूछा । सेवानिवृत्त सैनिक एवं वरिष्ठ नागरिक सूबेदार मेजर सुल्तान सिंह ने आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया । खुलकर रायशुमारी के दौरान उपस्थित अनेक सेवानिवृत्त सैनिकों ने कहा कि राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से इन दिनों सीनियर सिटीजंस बुजुर्गों के हित में उठाईं जा रही सभी मांगों, मुद्दों का वे भरपूर समर्थन करते हैं । उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रत्येक जिले में डेडिकेटिड रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्डएज होम , इमरजेंसी में सहायता एवं देखरेख के लिए सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन, संपूर्ण निःशुल्क मेडिकल सुरक्षा तथा ट्रेन -बस व हवाई यात्रा किरायों में 70 फ़ीसदी की छूट , कार्यालयों एवं न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल व्यवस्था लागू किए जाने आदि की मांगें पूर्णता जायज हैं । उन्होंने राज्य व केंद्र की सरकारों से इन मांगों पर तत्काल विचार करने का पुरजोर अनुरोध किया ।
स्थानीय ऑटो मार्केट के समीप आयोजित जनसम्पर्क बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि सभी परिवारों ,राष्ट्र एवं समाज की प्रगति के लिए सीनियर सिटीजंस बुजुर्गों के मार्गदर्शन का बड़ा महत्व है । मगर इन दिनों सीनियर सिटीजंस के सामाजिक हालात दिन- प्रतिदिन बिगड़ रहे हैं । सीनियर सिटीजंस बुजुर्गों की अच्छी देखभाल और समुचित सम्मान प्रदान किए जाने पर ही देश-समाज को आगे बढ़ाने में युवाओं को लम्बे समय तक अनुभवी एवं भरोसेमंद मार्गदर्शन मिल सकता हैं । इसलिए सीनियर सिटीजंस का बेहत्तर स्वास्थ्य , उचित देखभाल और खुशहाली सुनिश्चित करने की तत्काल आवश्यकता है । ऐसे में सभी नागरिकों व देश -प्रदेश की सरकारों का ध्यान आकर्षित करने के लिए लोक सेवा मंच ने जनहित में सर्वसम्मत प्रस्ताव पास करके जोरदार अभियान शुरू किया । उन्होंने कहा कि सामाजिक लक्ष्य हासिल होने तक मंच का ‘मेगा मिशन -26 जनसंपर्क अभियान’ जारी रहेगा । इन मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखे जाएंगे । मुद्दों को लेकर हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी है । बैठक में पूर्व सैनिकों कैप्टन शेर बहादुर, मनोज कुमार , महा सिंह खोला, राम सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव , राजेंद्र कुमार गहलोत , सुरेंद्र यादव, सत्यवीर सिंह , उमेश कुमार, मनजीत सिंह, योगेंद्र सिंह आदि ने भी खुलकर अपने सुझाव और विचार सांझा किये।


Leave a Reply