बावड़ी। उपखंड मुख्यालय बावड़ी स्थित श्री बालाजी अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर स्कूल के संस्था चेयरमैन हनुमान राम सांखला ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य प्यारेलाल सांखला ने भी विद्यार्थियों को जीवन में विद्या के बल पर समाज, परिवार और राष्ट्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। उप प्रधानाचार्य भंवरलाल ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया और उन्हें संघर्ष, समर्पण और मेहनत का महत्व बताया।
समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें उनकी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे, जो समारोह को सफल बनाने में सहयोगी बने।


Leave a Reply