अब 15 नवम्बर 2025 तक कर सकेंगे विद्यार्थी अपनी बायोमैट्रिक उपस्थिति पूर्ण
जोधपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त निदेशक (छात्रवृत्ति) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभागीय उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत विद्यार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 15 नवम्बर 2025 तक छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपनी बायोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कर सकते हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थी हित को सर्वोपरि रखते हुए बायोमैट्रिक उपस्थिति का यह एक और अवसर प्रदान किया गया है। जिले के समस्त निजी एवं राजकीय महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे ऐसे विद्यार्थियों को तत्काल सूचित करें, जिन्होंने अभी तक अपनी बायोमैट्रिक उपस्थिति नहीं करवाई है।
उन्होंने कहा कि संस्थान स्तर एवं विद्यार्थी स्तर पर लंबित छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को नियमानुसार शीघ्र जिला कार्यालय में अग्रेषित करवाया जाए, ताकि पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त हो सके। व्यास ने महाविद्यालय प्रबंधन से अपेक्षा की है कि वे निर्धारित समयावधि में सभी विद्यार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति पूर्ण करवाने में सक्रिय सहयोग करें।


Leave a Reply