Advertisement

वरिष्ठ आईएएस वी श्रीनिवास ने संभाला राजस्थान के मुख्य सचिव का पदभार

blank

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को बताया अपनी प्राथमिकता

जयपुर | वरिष्ठ आईएएस वी श्रीनिवास ने आज दोपहर बाद राजस्थान के मुख्य सचिव का पदभार संभाल लिया उन्होंने सुधांश पंत से चार्ज लिया इससे पहले नवनियुक्त मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने कहा कि विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य को पूरा करना और नागरिक सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा डिजिटालाइजेशन उनकी प्राथमिकता रहेगी जीडीपी को बढ़ाना और आईएएस एसोसिएशन के साथ मंथन के बाद प्रदेश के डेवलपमेंट के लिए एक आउटलाइन तैयार करने का भी संकेत वी श्रीनिवास ने दिया

नई दिल्ली से जयपुर पहुंचने के बाद वे सीधे मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे और यहां भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया इसके बाद वे मुख्य सचिव आवास पहुंचे और वहां निवर्तमान सीएस सुधांश पंत के साथ भोजन किया और विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की | जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर व बाद में मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मीडिया से बातचीत में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी श्रीनिवास ने मुख्य सचिव के रूप में मिली जिम्मेदारी को लेकर अपना विजन साफ किया उन्होंने नियुक्ति के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया साथ ही कहा कि मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उनकी पहली से ही गहरी आस्था है इसलिए वह सबसे पहले यहां पहुंचे राजस्थान उनकी कर्मभूमि रही है

राजस्थान में मुख्य सचिव के रूप में उनकी प्राथमिकता के सवाल पर उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान 2047 के सपने को साकार किया जाएगा इसके लिए जो की -परफॉर्मेंस इंडिकेटर यानी केपीआई सरकार ने तय किए हैं उनकी समीक्षा होगी और उन्हें पूरा करने के लिए विस्तृत रोड मैप तैयार किया जाएगा साथ ही ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ के लिए नवाचार किए जाएंगे | नागरिक सेवाओं के डिजिटाइजेशन पर उनका फोकस रहेगा उन्होंने माना है कि केंद्रीय योजनाओं की क्रियान्वित में राजस्थान अच्छा काम कर रहा है शिक्षा, राजस्व वृद्धि, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य समेत 11 प्राथमिक क्षेत्र के लिए रोड मैप तैयार किया जाएगा

चुनौतियां पर होगा मंथन फीडबैक जुटाएंगे

राजस्थान में चुनौतियों को लेकर वी. श्रीनिवास ने फीडबैक जुटना शुरू कर दिया है कार्यभार संभालने से पहले उनकी मुख्य सचिव आवास पर सुधांश पंत के साथ लंबी बातचीत हुई वहीं कार्यभार संभालने के बाद उनका आईएएस परिषद के पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा का कार्यक्रम है उन्होंने कहा कि इस परिषद से बातचीत के बाद कामकाज की आउटलाइन तय की जाएगी

टॉप ब्यूरोक्रेसी में होगा फेरबदल

राजस्थान में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के साथ ही ब्यूरोक्रेसी में जल्द बड़े बदलाव की संभावना को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है माना जा रहा है कि सीएमओ से लेकर जिला स्तर तक यह बदलाव देखने को मिल सकता है नए मुख्य सचिव अपनी पसंद की टीम बनाएंगे प्रदेश में अभी करीब 51 आईएएस के पास अतिरिक्त चार्ज है उनकी भी समीक्षा होगी

सीएमओ में अफसरों का कद बढ़ेगा या घटेगा

राजस्थान में सुधांश पंत के 13 महीने पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात अफसर से उनकी पटरी नहीं बैठ पा रही थी मुख्य सचिव को बाईपास करके विभागों से सीधे फाइलें मुख्यमंत्री कार्यालय मंगाई जा रही थी इससे भी खुद असहज महसूस कर रहे थे ऐसे में बड़ा सवाल यह यह है कि नए मुख्य सचिव के आने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात अफसरों का कद बढ़ेगा या घटेगा ? सीएमओ में चार आईएएस अफसर मुख्यमंत्री का पूरा कामकाज देखते हैं सीएस टू सीएम शिखर अग्रवाल टीम को लीड कर रहे हैं इनके अलावा आईएएस सिद्धार्थ सियाग, संदेश नायक और अरविंद पोसवाल भी कामकाज देखते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *